Tuesday, December 06, 2011

जिले का नाम रोशन करने वालों का सम्मान

जिले का नाम रोशन करने वालों का सम्मान



Story Update : Tuesday, December 06, 2011    12:56 AM
वसुंधरा। पर्यावरण जागरूक समिति की ओर से सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-१५ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद जिले का नाम चमकाने वाले फरीद अली और राजकुमार पहलवान को विधायक सुनील शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुनील शर्मा ने कहा कि आज क्रिकेट के चलते स्वदेशी खेलों का अस्तित्व कम होता जा रहा है। जरूरी है कि सरकार कुश्ती, तीरंदाजी, हॉकी, कबड्डी जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शांत प्रकाश जाटव ने कहा कि यूपी में खिलाड़ियों के लिए न तो खेल के मैदान हैं, न ही ट्रेनिंग की व्यवस्था। उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस स्तर पर प्रयास होने चाहिए। समिति के सचिव करतार सिंह ने कहा कि सभी खेलों के प्रोत्साहन के लिए राज्य और केंद्रीय सरकार को काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य मानसिंह गोस्वामी, जीडी शर्मा, भगवान अग्रवाल, तेज सिंह यादव, हरीश चंद्र सक्सेना, सुभाष प्रधान, महताब चौधरी, रोहताश पहलवान, यूनुस खान, संतोष केजरीवाल, ओमवती शर्मा, अशोक त्यागी, निसार अहमद, अब्बास, प्रवीण बैंसला, वेदपाल कसाना, शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment