Saturday, March 26, 2022

मजदूरों के बच्चे भी खेल के मैदान में आगे बढ़ें देश का नाम रोशन करें शांत प्रकाश जाटव


दिनांक 23 मार्च को मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता मजदूर संघ के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि माननीय शांत प्रकाश जाटव जी ने कहा निर्धन असहाय परिवारों के बच्चे भी खेल के मैदान में आगे बढ़े और अपने क्षेत्र अपने प्रदेश वह अपने देश का नाम था रोशन करें भारतीय जनता मजदूर संघ बच्चों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए देशभर में खेल के सामान की कीटों का वितरण करेगा जिनका इस्तेमाल करके हमारे बच्चे खेल के मैदान में भी आगे बढ़ सके बच्चों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनके पास खेल का सामान ना होने के कारण वह अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं क्षेत्र में भारतीय जनता मजदूर संघ पूरे देश में उन बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ मजदूरों के कल्याण के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण वे उनके बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है इसी कारण प्रदेश वह देश में लोग तेजी के साथ भारतीय जनता मजदूर संघ से जुड़ रहे हैं संघ मजदूरों की उन्नति के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनके परिवार के कल्याण के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ काम कर रहा है
सभा को राष्ट्रीय सचिव मनवीर सिंह शेर मोहम्मद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वाजिद अली पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रेनू मंसूरी ने भी संबोधित किया

No comments:

Post a Comment