Monday, August 08, 2022

होमगार्डों की मुहिम सफल जल्द मिलेगा कर्मचारी का दर्जा


  

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 7 अगस्त 2022 जयपुर में भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी का आगमन हुआ उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाठक जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से किया स्वागत उपरांत भारतीय जनता मजदूर संघ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ देश में श्रमिक व कर्मचारियों के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है। 


उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद किया की भारतीय जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में देश के लगभग पांच लाख होमगार्डों ने पूरे देश से ब्रिटिश समय में बने कानून जिसमें उनको स्वयंसेवी वॉलिंटियर का दर्जा प्राप्त था जिसके कारण आजादी के 75 वर्ष बाद भी होमगार्ड स्वयंसेवी वॉलिंटियर के रूप में ही कार्य करने के लिए मजबूर थे जिस कारण से देश के किसी भी राज्य में होमगार्डों की स्थिति को सुधारना संभव नहीं हो पा रहा था उसे सुधारने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखे। 


जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने सभी प्रदेशों को निर्देशित किया है कि होमगार्ड देश में सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं आपात स्थिति में युद्ध स्थिति में इनका सहयोग श्रेष्ठ होता है इसलिए होमगार्ड मॉडल में सुधार की आवश्यकता है सभी प्रदेश 20 अगस्त 2022 तक अपने सुझाव केंद्र सरकार को प्रेषित करें। जोकि इंगित करता है कि बहुत जल्द ही होमगार्ड, वॉलिंटियर के बोझ से मुक्त होकर कर्मचारी का दर्जा प्राप्त कर पाएंगे।


प्रोविडेंट फंड के संदर्भ में शांत प्रकाश जाटव बोले देश में श्रमिक, प्रोविडेंट फंड जोकि उसका अधिकार है उसमें अनियमितताओं के कारण परेशान होता है कंपनियां 0.75 प्रतिशत राशि श्रमिक से तो ले लेती है परंतु अपना 3.25% का हिस्सा, कुल 4% वह प्रोविडेंट फंड खाते में जमा नहीं करती हैं परिणाम स्वरूप जब श्रमिक अपने खाते में देखता है तो उसमें पैसा जमा नहीं हुआ होता है। 


भारत सरकार से भारतीय जनता मजदूर संघ की मांग है की जिस प्रकार पैसे के लेनदेन के लिए डिजिटल व्यवस्था देश में लागू की गई है उसी प्रकार श्रमिक को जिस दिन उसकी तनख्वाह मिले उसी समय प्रोविडेंट फंड उसके खाते में जमा हो जाए और उसकी सूचना उसके फोन पर मैसेज के माध्यम से मिल जाए। इससे प्रोविडेंट फंड से संबंधित अनियमितताएं खत्म हो पाएंगी।


वार्षिक बैठक में भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, चितरंजन शर्मा जयपुर शहर अध्यक्ष, मोहन लाल सैनी जयपुर जिला अध्यक्ष, राम सिंह मीणा महामंत्री जयपुर मंडल, मोहनलाल सैनी खोर उपाध्यक्ष जयपुर, पप्पू लाल शर्मा प्रदेश मंत्री, जितेंद्र भारती प्रदेश उपाध्यक्ष, जेपी भारद्वाज अध्यक्ष जयपुर मंडल मौजूद रहे।

"राष्ट्र के लिए करेंगे काम नहीं करेंगे चक्का जाम"

भवदीय

अंजू सेन 

प्रदेश महामंत्री, राजस्थान भारतीय जनता मजदूर संघ




No comments:

Post a Comment