Showing posts with label कृषि. Show all posts
Showing posts with label कृषि. Show all posts

Saturday, February 05, 2022

आपका एक गलत वोट विनाश कर सकता है शांत प्रकाश जाटव

सड़क नेटवर्क 
सप्रंग सरकार में आधा किलोमीटर सड़कें रिपेयर नहीं होती थीं वही आज 40 किलोमीटर प्रति दिन नई बनाई जाती हैं। आने वाले वर्ष में 50 किलोमीटर प्रति दिन नई सड़कें बनाने का लक्ष्य है।

दुनिया में अमेरिका ऐसा देश है जहां 65 लाख किलोमीटर सड़क बनी हुई हैं अब भारत में 63 लाख किलोमीटर सड़क बन चुकी हैं। आने वाले दिनों में भारत दुनिया में सड़क नेटवर्क के क्षेत्र में पहले नंबर पर होगा।
स्रोत गूगल इमेज

कभी आयात करते थे आज निर्यात कर रहे हैं 
2014 में जब मोदी सरकार बनी तब विदेशों से खाद्यान्न मंगाना पड़ता था अब खाद्यान्न का देश में बड़ी मात्रा में उत्पादन हो रहा है वर्ष 2020-21 में कृषि व सम्बद्ध निर्यात 22.62% बढ़ा जो कि लगभग 3.05 लाख करोड़ है।

गैर बासमती चावल का निर्यात 136.04% और गेहूं का निर्यात 774 दशमलव 17% बढ़ा

अमेरिका चीन बांग्लादेश संयुक्त अरब अमीरात वियतनाम सऊदी अरब इंडोनेशिया नेपाल ईरान और मलेशिया हमारे सबसे बड़े बाजार हैं।

खाद्यान्न उत्पादन 1950-51 में 508 टन था जो 2021 में 3033 लाख टन हो गया है।

1950-51 में दुग्ध उत्पादन 170 लाख टन से 2021 में 1984 लाख टन हो गया है

1950-51 मे मत्स्य पालन 752 हजार टन उत्पादन था जो अब 20 प्रतिशत बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश में श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन योगी सरकार ने किया 

2009 से 2017 तक 7 लाख श्रमिकों को सरकारी लाभ मिल रहा था आज 2022 में एक करोड़ श्रमिकों को लाभ मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में 1करोड़ 30 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया इससे पहले केवल 34 लाख श्रमिक पंजीकृत थे।

जन धन योजना में दिसंबर 2021 तक 40.35 करोड खाते खोले गए जिनमें कुल 13 अरब से ज्यादा रुपया जमा किया गया।

उत्तर प्रदेश में 43 लाख घर बनाने के लिए पैसा दिया गया जो कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर थे जिन में ज्यादातर लाभार्थी महिलाएं हैं।

उत्तर प्रदेश में 2.61 लाख शौचालय बनवाए गए जैसे लोग जो बाहर शौच के लिए जाने के लिए मजबूर थे आज वह इज्जत से उसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं

15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन महीने में दो बार उत्तर प्रदेश में दिया जा रहा है।

रेरा (RERA Law) कानून लागू किया गया जिससे बिल्डरों पर नकेल लगी है जिन्होंने प्री लॉन्चिंग के नाम पर कागजों पर जमीन व फ्लैट बेच दिए थे और उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे थे।
आज सभी उपभोक्ता इस कानून के कारण आश्वस्त हैं कि उनकी जमा पूंजी बिल्डरों से वापस मिल जाएगी काफी बड़ी तादाद में बिल्डरों से पैसा वापस भी मिल चुका है।

उत्तर प्रदेश सातवें नंबर से बना दूसरे नंबर का प्रदेश
2017 में उत्तर प्रदेश आर्थिक स्तर पर भारत में सातवें नंबर पर था, योगी मोदी की सरकार ने विकास किया।
आज उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है जरा सोचो आपका वोट उत्तर प्रदेश को पहले नंबर पर ला सकता है या गलत वोट फिर सातवें नंबर पर पहुंचा सकता है।
उत्तर प्रदेश का भविष्य आपके हाथ में है 
एक बार फिर योगी भाजपा सरकार
शांत प्रकाश जाटव
शांत प्रकाश जाटव