Showing posts with label योगी सरकार का जताया आभार. Show all posts
Showing posts with label योगी सरकार का जताया आभार. Show all posts

Monday, December 27, 2021

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जताया आभार

भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आभार जताया उन्होंने कहा की भारतीय जनता मजदूर संघ होमगार्ड वर्करस फोरम और देश की तमाम होमगार्ड एसोसिएशन के संघर्ष कि उत्तर प्रदेश में जीत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में1 लाख 19 हजार गृह रक्षकों को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने प्रोविडेंट फंड काटे जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही उनके मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है।
प्रोविडेंट फंड काटे जाने से होमगार्ड को सेवानिवृत्ति पर पेंशन का लाभ मिलेगा आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर परिवार को पेंशन का लाभ एवं आश्रितों को 25 वर्ष की आयु तक पेंशन का लाभ मिलेगा बेटी की शादी बच्चों की पढ़ाई मकान बनाने व इलाज की स्थिति में एडवांस लेने की सुविधा मिलेगी।
भारतीय जनता मजदूर संघ होमगार्ड वेलफेयर फोरम एवं देश की तमाम होमगार्ड एसोसिएशन अधिनियम 1946-47 एवं 1962-63 संशोधन करने के लिए भारत सरकार को ज्ञापन के माध्यम से मांग कर रही है। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माना कि हम आश्वस्त हैं की हमारी न्याय प्रिय सरकार हमारी इस मांग को भी जल्द स्वीकार करेगी। क्योंकि इस अधिनियम संशोधन से लगभग देश के आठ से नौ लाख गृह रक्षकों को लाभ होगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता मजदूर संघ अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी ने सरकार का आभार जताया और सरकार को उसके इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।