Showing posts with label सत्ता के लोभी दरिन्दे देश को बाँट सकतें हैं दिलों को नहीं. Show all posts
Showing posts with label सत्ता के लोभी दरिन्दे देश को बाँट सकतें हैं दिलों को नहीं. Show all posts

Friday, April 09, 2010

"सत्ता के लोभी दरिन्दे देश को बाँट सकतें हैं दिलों को नहीं" शान्त प्रकाश

"सत्ता के लोभी दरिन्दे देश को बाँट सकतें हैं दिलों को नहीं" शान्त प्रकाश
हिन्दुस्तानियों द्वारा पाकिस्तानियों से विवाह करना नई बात नहीं है! यह इशारा करती है की दोनों मुल्कों के नागरिक किस कदर दिल से आपस में जुड़े हुए हैं! क्यों न जुड़े सड़क के उस पार यदि मेरी बेटी या बेटा रहता है और अचानक राज तंत्र के भूखे वहशी दरिन्दे कहने लगें की सड़क के उस पार रहने वाली तुम्हारी औलाद तुम्हारी दुश्मन है तो ऐसा सोचने वाला परिवार बाप, माँ, भाई, बहन जीते जी मर जायेंगे !
अब समय आ गया है भारत विभाजन की गलती सुधारने का जो काम राजनेता नहीं कर सके वो काम आज के युवा पूरा करेंगे मुझे नहीं लगता वह किसी से रुकेंगे !
सानिया मिर्ज़ा एवं शुएब का विवाहिक जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो और इनके कारण दोनों मुल्क नज़दीक आयें वैमनस्य ख़त्म हो यही दुआ है!
शान्त प्रकाश