Showing posts with label दलितों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति. Show all posts
Showing posts with label दलितों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति. Show all posts

Wednesday, September 14, 2011

दलितों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति


दलितों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति

Sep 13, 09:06 pm



मेरठ, जागरण संवाददाता: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में अधिक से अधिक दलितों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति बनायी गई। 30 सितंबर को लखनऊ में होने वाले मोर्चा के महासम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने का फैसला किया गया।
मंगलवार को मुकंदी देवी की धर्मशाला स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी शांत प्रकाश जाटव ने कहा, हमें अधिक से अधिक दलितों को जोड़कर भाजपा को मजबूत करना है। 30 सितंबर के महासम्मेलन में हमें मोर्चा की ताकत दिखानी है। महासम्मेलन में भ्रष्टाचार व महंगाई से त्रस्त जनता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि इस चुनाव में दलित बसपा नहीं भाजपा के साथ रहेगा। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संजीव मंगवाना ने बसपा के शासनकाल में सभी को असुरक्षित बताया। कहा कि इस चुनाव में दलित ही मायावती सरकार का तख्ता पलटने में अहम भूमिका निभायेगा।
बैठक में विभाग संयोजक भूषण सिंह, मनवार पार्चा, सुन्दरलाल वर्मा, सुशील राणा, टीसी मनोठिया, राधेश्याम, गोविंद सोनकर, प्रमोद पंवार, ललित टांक, सुनील लोहरे, अजीत वाल्मीकि, सुनील, महेश कन्नौजिया मौजूद रहे। अध्यक्षता संजीव मंगवाना ने व संचालन ऋषिपाल गौतम ने किया।