Showing posts with label होमगार्ड अधिनियम. Show all posts
Showing posts with label होमगार्ड अधिनियम. Show all posts

Tuesday, January 04, 2022

3 जनवरी 2022 होमगार्ड अधिनियम संशोधन हेतु भारत सरकार को अनवरत भेजे जा रहे हैं ज्ञापन

*जनपद गोण्डा (उत्तर -प्रदेश) के होमगार्ड्स भाइयों द्वारा किया गया पत्राचार।*
*माननीय श्री शांत प्रकाश जाटव जी पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर संघ तथा श्रीमान विनोद कुमार जी राष्ट्रीय सचिव भारतीय जनता मजदूर संघ /होमगार्ड्स वेलफेयर फोरम एवम् पदाधिकारी गणों के निर्देशानुसार आज दिनांक 3/1/2022 को जनपद गोंडा के सैकड़ों होमगार्डस भाइयों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी ,माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित पत्र/ज्ञापन भेजा गया। सैकड़ों पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया और काफी मात्रा में साधारण डाक द्वारा भेजा गया। आगे भी सभी भाइयों को जानकारी दी जा रही है। पत्राचार का क्रम चलता रहेगा। कोशिश है कि अधिक से अधिक भाइयों द्वारा पत्राचार किया जाए। होमगार्ड एसोसिएशन गोंडा के पदाधिकारी गण श्री राजेंद्र दुबे ,श्री सूर्य मणि मिश्रा ,श्री जय शंकर शुक्ला ,श्री उत्तम दिक्षित व अन्य कई पदाधिकारी गणों का अपार सहयोग मिल रहा है। जनपद गोंडा एसोसिएशन पत्र भेजने वाले सभी भाइयों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता है। आप सभी का छोटा भाई--नरेंद्र अंकम ओझा जिला अध्यक्ष होमगार्ड्स एसोसिएशन गोंडा।*