Showing posts with label bjms. Show all posts
Showing posts with label bjms. Show all posts

Monday, April 27, 2026

श्रमिक वर्ग के लिए वरदान साबित हुई केंद्र सरकार की योजनाएं – शांत प्रकाश जाटव


दिनांक 26 अप्रैल 2026

श्रमिक वर्ग के लिए वरदान साबित हुई केंद्र सरकार की योजनाएं – शांत प्रकाश जाटव

भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS) के तत्वावधान में बहादराबाद, हरिद्वार में आयोजित “श्रमिक उत्थान एवं जन-जागरूकता सम्मेलन” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री शांत प्रकाश जाटव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJMS) ने सभागार में उपस्थित जनसमूह के बीच लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक केंद्र सरकार की योजनाओं, वैश्विक परिदृश्य (ईरान युद्ध), महिला सशक्तिकरण एवं श्रमिक अधिकार जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने उनके वक्तव्य को ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, नए हवाई अड्डों का निर्माण, गांव-गांव तक बिजली की पहुंच तथा आयुध (डिफेंस) सामग्रियों का निर्माण भारत में शुरू होना—ये सभी उपलब्धियां श्रमिकों की मेहनत का परिणाम हैं। जब देश में निर्माण कार्य होते हैं और उद्योग स्थापित होते हैं, तो रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर उत्पन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और उसे रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता।

उन्होंने आगे कहा कि एक उद्योग की स्थापना केवल कुछ श्रमिकों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उससे जुड़े परिवहन, आवास, होटल, सब्जी विक्रेता, रेडी-पटरी, सप्लाई चेन सहित हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। एक उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 50 हजार लोगों को लाभ पहुंचता है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री जाटव ने BJMS के नारे का उल्लेख करते हुए कहा:
👉 “राष्ट्र के लिए करेंगे काम, नहीं करेंगे चक्का जाम।”

उन्होंने श्रमिकों को सकारात्मक और रचनात्मक आंदोलन का संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी मांग को मनवाना हो तो कार्य बंद करने के बजाय उत्पादन बढ़ाकर भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है। उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि जैसे जूते बनाने वाले कारीगर एक पैर का जूता बनाकर दूसरे पैर का जूता रोक सकते हैं, उसी प्रकार कार्य बंद किए बिना भी मांगों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है। इस विचार पर सभागार में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से समर्थन किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख निर्णयों—नोटबंदी, जीएसटी लागू करना, धारा 370 का निरस्तीकरण, राम मंदिर निर्माण—का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने देश को नई दिशा दी है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (करोड़ों मकान), स्वच्छ भारत मिशन (लगभग 14 करोड़ शौचालय), किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, तथा ई-श्रम पोर्टल, जन धन योजना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से श्रमिक वर्ग को व्यापक लाभ मिला है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में:
श्री अजय चौहान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),
श्री चौधरी चरण सिंह (राष्ट्रीय महासचिव),
श्री प्रदीप कुमार (राष्ट्रीय सचिव),
श्री कुणाल (राष्ट्रीय सचिव),
श्री जितेंद्र सिंह (राष्ट्रीय सचिव),
श्री प्रवीण कुमार (प्रदेश सचिव, उत्तराखंड),
श्री पॉपिन कुमार मौर्य जी (जिला अध्यक्ष, हरिद्वार)

आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री शांत प्रकाश जाटव ने कहा:
“यदि सरकार निरंतर 12 वर्षों से अच्छे कार्य कर रही है, तो उन अच्छे कार्यों का उल्लेख करना हमारा कर्तव्य है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।

सूचना विभाग 
भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS)