Showing posts with label Ram Bahadur Rai. Show all posts
Showing posts with label Ram Bahadur Rai. Show all posts

Friday, June 10, 2016

राम बहादुर राय के खिलाफ कांग्रेस कर रही है साजिश - शान्त प्रकाश जाटव

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नाम में से "हिन्दू" शब्द हटाने के लिए कांग्रेस द्वारा 1965 में संसद में विधेयक रखा गया जिसके खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन खड़ा करने वाले एवं जयप्रकाश नारायण आन्दोलन जो कांग्रेस की कारगुजारियों व् आपातकाल के विरोध के कारण युवाओं नें खड़ा किया दोनों आंदोलनों का सफल संचालन करने वाले राम बहादुर राय हमेशा कांग्रेस की निगाहों में चुभते रहे हैं.

विगत दिनों इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र जिस पर कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध एकाधिकार समझती थी का मोदी सरकार नें राम बहादुर राय जी को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया परिणामस्वरूप कांग्रेस बौखलाई हुई है.

आउटलुक पत्रिका द्वारा प्रकाशित राम बहादुर राय जी का छद्म साक्षात्कार जिसमें बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के संदर्भ में छपा बयान कांग्रेस व् वामपंथियों की राम बहादुर राय व् कांग्रेसियों की पुरानी रंजिश को दर्शाती हैं.

समुचित प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण व् निंदनीय है, झूठे साक्षात्कार छापने वाले पत्रकार व् आउटलुक पत्रिका के प्रकाशक के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए.

शान्त प्रकाश जाटव


Tag: Ram Bahadur Rai, BJP, Congress, RSS, ABVP, Hindutva, Outlook

http://www.outlookindia.com/magazine/story/ambedkars-role-in-the-constitution-is-a-myth/297259

http://amarujala.com/india-news/ambedkar-s-role-in-framing-constitution-is-a-myth-says-ignca-chief-ram-bahadur-rai