Showing posts with label पॉलीटिक्स. Show all posts
Showing posts with label पॉलीटिक्स. Show all posts

Sunday, February 22, 2009

"पॉलीटिक्स"

कथन कई तरह के होते हैं। ये प्रेरणा देने वाले, लोगों के जीवन बदलने वाले, जिंदगी की विसंगतियों-खामियों के नब्ज टटोलने वाले तो कई बार हंसाने-गुदगुदाने वाले भी होते हैं। आइए हम भी देखें

- "पॉलीटिक्स" दो शब्द- पॉली और टिक्स से बना है। ‘पॉली’ का अर्थ बहुत और ‘टिक्स’ का मतलब खून चूसनेवाला परजीवी (पैरासाइट)।
- लैरी हार्डिमैन

सब कुछ बदल गया है। लोग हास्य-अभिनेता को गंभीरता से लेते हैं और राजनेता को मजाक में।
- विल रोजर्स

राजनीति में हिस्सा नहीं लेने का यह खामियाजा भुगतना पड़ता है कि आपको घटिया लोगों के हाथों शासित होना पड़ता है।
- प्लेटो

बल का सीधा प्रयोग किसी समस्या का इतना कमजोर समाधान होता है कि इसे छोटे बच्चे और बड़े देश ही अपने प्रयोग में लाते हैं।
- डेविड फ्रायडमेन।