Showing posts with label शिंदे जी हिन्दुओं को आतंकवादी कह आपने अपने पूर्वजों की आत्मा को दुखी किया है. Show all posts
Showing posts with label शिंदे जी हिन्दुओं को आतंकवादी कह आपने अपने पूर्वजों की आत्मा को दुखी किया है. Show all posts

Friday, January 25, 2013

शिंदे जी हिन्दुओं को आतंकवादी कह कर आपने अपने पूर्वजों की आत्मा को दुखी किया है अब आप ही जानें आप का क्या होगा ?


शिंदे जी हिन्दुओं को आतंकवादी कह कर आपने अपने पूर्वजों की आत्मा को दुखी किया है अब आप ही जानें आप का क्या होगा ?

माननीय गृहमंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे जी आप महाराष्ट्र की शोलापुर आरक्षित लोकसभा सीट से निर्वाचित हो कर संसद के सदस्य बने हैं इसलिए आप यह कह कर नहीं बच सकते की आप हिन्दू नहीं हैं क्योंकि आप आरक्षण का लाभ ले रहे हैं जो केवल अस्पर्श्य हिन्दुओं को ही भारतीय संविधान के प्रावधान के अंतर्गत मिलता है ! 

आप भली प्रकार से जानते भी होंगे की अस्पर्श्य हिन्दू समाज की उत्पति कैसे हुई, और स्पष्ट जानकारी इस प्रकार है !

जब विदेशी आक्रान्ता पहले इस्लाम प्रचार बाद में ईसाई प्रचार के लिए भारत में सशस्त्र कार्यवाही करते थे तब यहाँ के ब्राह्मण, क्षत्रिय , वैश्य और शूद्र वर्ण के योधाओं को बलपूर्वक धर्मान्तरित किया जाता था जो धर्मान्तरित मुस्लिम व् ईसाई कहलाये, जो लोग हिन्दू धर्म व् संस्कृति की रक्षा के लिए धर्मान्तरण नहीं करते थे उन्हें समाज के अस्पर्श्य कार्य ( जैसे टट्टी व् मैला सर पर ढोना, मरे जानवर को उठाना , गुलामी के कार्य) कराना वो अछूत व् दलित कहलाये , जिन्हें अनुसूचित जातियां कहा जाता है !

आप के द्वारा हिन्दुओं को भगवा आतंकवादी कहे जाने से आपके पूर्वजों की आत्माओं को कितना कष्ट हुआ होगा की जिस धर्म की रक्षा के लिए हमने अछूत बनना स्वीकार किया आज हमारी ही औलाद उस धर्म के अनुयाइयों को आतंकवादी घोषित कर रही है !  

आपको नाज़ होना चाहिए अपने गौरवशाली पूर्वजों पर जो हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अछूत बने !