Showing posts with label दलित वर्ग में पैठ बढ़ाएगी भाजपा. Show all posts
Showing posts with label दलित वर्ग में पैठ बढ़ाएगी भाजपा. Show all posts

Monday, September 12, 2011

दलित वर्ग में पैठ बढ़ाएगी भाजपा

मुरादाबाद : भाजपा विधानसभा चुनाव में अच्छा काम करने वाले अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाएगी। अनारक्षित सीटों पर भी पार्टी का अनुसूचित मोर्चा दावा करेगा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह प्रभारी शांत प्रकाश जाटव ने बसपा सरकार को राज्य विरोधी बताया। श्री जाटव रविवार को महानगर में थे। उन्होंने पार्टी जनों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से भी वार्ता की। उनका कहना था कि राज्य में संगठन के 2602 मंडलों में अनुसूचित मोर्चा का विस्तार किया जाएगा। 30 सितंबर को लखनऊ में अनुसूचित मोर्चा की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। 15 सितंबर को जेपीनगर में एक सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में आरक्षित सीटों के अलावा भी मोर्चा टिकट के लिए दावेदारी करेगा। इनसे अच्छा काम करने वालों को लड़ाया जाएगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहीं हैं। राज्य में दो लाख 54 हजार के घोटाले उजागर हो चुके हैं। चीनी मिलों को अनुमानित दाम से काफी कम में नीलाम कर दिया गया। शांत प्रकाश ने पार्टीजनों की बैठक में सक्रियता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान किशन लाल, सूरज सिंह, राजेश दिवाकर, अर्जुन वाल्मीकि, कपिल कुमार वाल्मीकि, रोहित चंदेल आदि मौजूद रहे।