Showing posts with label होमगार्ड अधिनियम1946-47. Show all posts
Showing posts with label होमगार्ड अधिनियम1946-47. Show all posts

Monday, December 27, 2021

देश के विभिन्न राज्यों से होमगार्ड प्रतिनिधिमंडल शांत प्रकाश जाटव भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला

होमगार्ड एक्ट 1946-47 एवं 1962-63 संशोधन के संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखने हेतु और उस पर सलाह व दिशा निर्देश हेतु हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा उत्तर प्रदेश के होमगार्ड साथियों का दल भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी के निवास पर पहुंचा, हिमाचल प्रदेश की टोपी पहना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्मान किया और सब ने मिलकर शांत प्रकाश जाटव जी को इस कार्य को पूरे देश में उठाने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया देश का प्रत्येक होमगार्ड 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक हर संभव पत्र भारत सरकार को भेजेंगे। 
बैठक में विनोद कुमार, दीपक विश्वकर्मा, गजेंद्र भातु, जोगिंदर चोहड़िया, संजय नेगी, नवरत्न, पवन कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर और रमेश चंद्र मौजूद रहे।